जयराम महतो की स्कॉर्ट गाड़ी हादसे का शिकार, वे सुरक्षित; 4 समर्थक घायल

News Saga Desk

रांची। डुमरी से विधायक एवं जेएलकेएम अध्यक्ष जयराम महतो के काफिले के साथ चल रही स्कॉट गाड़ी रविवार रात एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। यह हादसा धनबाद-पुरुलिया सड़क मार्ग पर उस समय हुआ जब स्कॉट गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी विधायक महतो की गाड़ी के आगे चल रही थी। घटना के समय विधायक की गाड़ी उनके पीछे थी, जिसके चालक ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए समय रहते ब्रेक लगाकर एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। इस कारण विधायक की गाड़ी सुरक्षित रही और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई।

हालांकि, दुर्घटनाग्रस्त वाहन (जिसका पंजीकरण संख्या JH10CX 2808 है) में सवार चार समर्थक घायल हो गए। घायलों में तोपचांची निवासी संतोष, रूपक और बलराम के अलावा धनबाद निवासी सुदीप शामिल हैं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब विधायक जयराम महतो सरायकेला और चाईबासा में आयोजित कार्यक्रमों से लौट रहे थे। घायलों का प्राथमिक उपचार पुरूलिया में किया गया, जिसके बाद सभी को देर रात धनबाद लाया गया।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More