जैसलमेर बस अग्निकांड: चलती बस में भीषण आग से 20 लोगों की मौत, सीएम भजनलाल शर्मा ने घायलों से की मुलाकात

राजस्थान : राजस्थान के जैसलमेर जिले में रविवार को हुए भीषण बस हादसे ने पूरे प्रदेश को शोक में डुबो दिया। पोकरण क्षेत्र में एक चलती बस में अचानक लगी आग ने 20 लोगों की जान ले ली। आग लगने के बाद बस में अफरातफरी मच गई और कई यात्री अंदर ही फंस गए।

हादसे में मारे गए लोगों में स्थानीय पत्रकार राजेंद्र सिंह चौहान और केमिस्ट एसोसिएशन के मनोज भाटिया भी शामिल थे। दोनों एक मेडिकल स्टोर के उद्घाटन कार्यक्रम में जा रहे थे। मनोज किसी तरह बस से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन राजेंद्र सिंह चौहान आग की लपटों में फंस गए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी, जिला कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत और एसपी अभिषेक शिवहरे से विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनका स्वास्थ्य अपडेट लिया।

हादसे में मौके पर ही 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल — 79 वर्षीय हुसैन खां — ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 2 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं। सभी 70 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं और उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की मुख्य वजह माना गया है। कई शवों की पहचान न हो पाने के कारण प्रशासन ने डीएनए जांच के जरिए पहचान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More