बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी ने बहाली के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया

News Saga Desk

ढाका। पाकिस्तान के प्रमुख राजनीतिक दल जमात-ए-इस्लामी ने आज पार्टी के पंजीकरण और चुनाव चिन्ह की बहाली के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के अपीलीय डिवीजन के ताजा आदेश की प्रति भी सौंपी। प्रतिनिधिमंडल और आयोग के अधिकारियों के बीच बैठक अगरगांव स्थित आयोग भवन के सम्मेलन कक्ष में दोपहर 12:15 बजे हुई। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन भी मौजूद रहे।

बांग्लादेश ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार जमात के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सहायक महासचिव हमीदुर रहमान आजाद ने किया। अन्य सदस्यों में पार्टी नेता एडवोकेट अहसानुल महबूब जुबैर, एडवोकेट जसीम उद्दीन सरकार, एडवोकेट मतिउर रहमान अकांदा, मुबारक हुसैन और एडवोकेट मोहम्मद शिशिर मोनिर मौजूद रहे। सुप्रीम कोर्ट के अपीलीय डिवीजन ने रविवार को 2013 के हाई कोर्ट के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें जमात के पंजीकरण को अवैध घोषित करते हुए रद्द कर दिया गया था।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More