Jamshedpur Raid: GST विभाग की छापेमारी, 150 करोड़ से ज्यादा के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश

News Saga Desk

जमशेदपुर। जमशेदपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें शहर के एक प्रमुख कारोबारी जैसूका के ठिकानों पर छापामारी की गई है। यह छापामारी 24 घंटे तक चली, जिसमें टीम को करोड़ों रुपये की जीएसटी में गड़बड़ी मिली है । जैसूका के सभी ठिकानों पर 20 सदस्यों की टीम ने छापामारी की और आवश्यक दस्तावेज, कंप्यूटर और अन्य सामग्री जब्त की गई है। यह कार्रवाई जुगसलाई नया बाजार रोड में स्थित जैसूका के आवासीय और व्यावसायिक ठिकानों पर की गई है । इस छापामारी में पुलिस टीम भी मौजूद रही और आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया है। जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई से यह पता चलता है कि विभाग जीएसटी चोरी और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है।

बता दें कि जैसुका का लोहे का कारोबार है, और उनके 8 जगहों पर टीम ने एक्शन लिया। जमशेदपुर और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में विभाग ने छापामारी कर 150 करोड़ से ज्यादा रुपये के बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में फर्जी बिलिंग के जरिए सरकारी खजाने को चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ। जिसका मुख्य सूत्रधार विकास जैसुका, उसका भाई राजेश जैसुका और सहयोगी गोलू है, तीनों फरार बताये जा रहे हैं, विभाग की टीम इनकी तलाश में जुट गई है।

जीएसटी विभाग की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि फर्जी कंपनियों के जरिए 150 करोड़ से अधिक रुपये के जीएसटी बिलों का फर्जीवाड़ा किया गया है। इस फर्जीवाड़े से जुड़े पैसे को ओडिशा के खदानों में निवेश किया गया है और सरायकेला के डोभो स्थित रिवाह रिसॉर्ट में काला धन लगाया गया है। जुगसलाई निवासी विकास जैसुका को इस फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जबकि उसका भाई राजेश जैसुका और सहयोगी गोलू भी इस घोटाले में शामिल हैं। गोलू फर्जी कंपनियों के नाम पर फर्जी बिल बनाकर जीएसटी की चोरी करता था, जिससे सरकारी खजाने को करोड़ों का नुकसान हुआ। जांच के दौरान तीन कंप्यूटर, चार लैपटॉप और छह मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनमें फर्जीवाड़े से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत होने की संभावना है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More