जमशेदपुर पुलिस की 12 घंटों की स्पेशल ड्राइव, 77 फरार वारंटी किये गये गिरफ्तार

News Saga Desk

जमशेदपुर। जमशेदपुर को अपराध मुक्त शहर बनाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। ऐसे में क्राइम कंट्रोल के मद्देनजर शनिवार देर रात 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक 12 घंटे का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज 77 मामलों में फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों को थाने लाकर आगे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हालांकि, कुछ को जमानत पर रिहा भी किया गया है। इस दौरान बर्मामाइंस थाना की पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा उलीडीह थाना की पुलिस ने सात, सिदगोडा ने पांच, बागबेड़ा ने छह, परसुडीह ने चार, मानगो ने दो, कदमा ने चार, सोनारी ने एक, सीतारामडेरा ने चार, एमजीएम थना ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

वहीं, 12 घंटे चले इस स्पेशल ड्राइव के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 365 दागियों और फायरिंग के 159 पुराने आरोपियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया। पुलिस टीम ने दगियों के घर जाकर उनकी गतिविधियों, वर्तमान स्थिति, नाम, पता और मोबाइल नंबर की जांच की। साथ ही उनसे पूछतार भी की गयी कि वे फिलहाल किन कामों में संलग्न है।

दूसरी ओर एसएसपी के निर्देश पर जिले के 125 होटल और लॉज की भी तलाशी ली गयी। सात ही वहां ठहरे लोगों की पहचान और उनके कागजातों की भी जांच फी गयी। रजिस्टर चेक कर यह सुनिश्चित किया गया कि कोई संदिग्ध व्यक्ति या फरार आरोपी वहां छिपा तो नहीं है।


Read More News

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

Read More