News Saga Desk
जेसीआई रांची की टीम 2026 का गठन संपन्न हो गया है। सर्वसम्मति से जेसी अभिषेक जैन को संगठन का नया अध्यक्ष और साकेत अग्रवाल को सचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद के लिए आदित्य जालान, अनुभव अग्रवाल, अनिमेष निखिल, रवि आनंद, निशांत मोदी और निखिल अग्रवाल का चयन किया गया है। मनदीप सिंह सह सचिव एवं ऋषभ जैन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संस्था के निदेशक के रूप में ऋषभ जालान, अमन सिंघानिया, निखिल मोदी, ऋषभ छापड़िया, नितिन पोद्दार, उदित तुलस्यान, अमन पोद्दार, अग्निश मित्रा, किशन अग्रवाल, अनीश जैन, मयंक अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, दीपक कुमार पटेल, रविकांत समोटा, अभिषेक नर्नोली, शुभम बुधिया, मोहित बागला, अंकित अग्रवाल, सृजन हेतमसरिया और अंकित मोदी का चयन किया गया।
चुनाव प्रक्रिया को पूर्व अध्यक्ष विक्रम चौधरी, अमित खोवाल और गौरव अग्रवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में पूरी निष्ठा से पूरा किया। चुनाव के बाद तत्कालीन अध्यक्ष प्रतीक जैन ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक जैन को माला पहनाकर बधाई दी। कार्यक्रम में साकेत अग्रवाल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
चुनाव आयोजन में पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन, आनंद धानुका, अभिषेक केडिया, मनीष रामसिसरिया, नारायण मुरारका, अरविंद राजगढ़िया और दीपक कुमार अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। यह जानकारी संस्था के प्रवक्ता आदित्य जालान ने साझा की।
No Comment! Be the first one.