JEE Main 2025 की परीक्षा आज से शुरू, रांची में 10 हजार छात्र होंगे शामिल

News Saga Desk

रांची। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित JEE Main 2025 की परीक्षा आज 22 जनवरी से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 2 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी और 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी तक चलेगी। रांची में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, लोअर चुटिया, अरुनुमा टेक्निकल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, सामलौंग और फ्यूचर ब्राइट, पुंदाग अरगोड़ा शामिल हैं। 

परीक्षा का शेड्यूल

पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
बीई/बीटेक की परीक्षा 22 से 29 जनवरी तक होगी, जबकि बीआर्क और बीप्लानिंग की परीक्षा 30 जनवरी को होगी।

10 हजार छात्र रांची में देंगे परीक्षा

JEE Main 2025 के लिए देशभर से 13.8 लाख छात्रों ने आवेदन किया है, जिनमें 10 हजार छात्र रांची के केंद्रों में परीक्षा देंगे। इस परीक्षा में 300 अंकों के कुल 75 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से 25-25 सवाल होंगे। गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग भी होगी। इस साल से सेक्शन बी में ऑप्शनल सवाल हटा दिए गए हैं। पहले 10 सवालों में से 5 हल करने होते थे, लेकिन अब 5 ही सवाल होंगे और सभी हल करने अनिवार्य होंगे।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More