झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू, 19 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, कई अहम फैसलों पर रहेगी नजर

News Saga Desk

झारखंड विधानसभा बजट सत्र 18 फरवरी यानी आज बुधवार से शुरू हो गया। यह सत्र कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें राज्य के आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 की दिशा तय होगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई, जिसमें सरकार के पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों और आने वाली योजनाओं का उल्लेख किया गया।

सत्र के दूसरे दिन, 19 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा, जिस पर सदन में चर्चा और वाद-विवाद होगा। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

वहीं, 20 फरवरी को वित्त मंत्री वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इस पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा और मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इसके अलावा, सरकार द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी पेश किए जाने की संभावना है। इस रिपोर्ट में राज्य की पिछले वर्ष की आर्थिक स्थिति के साथ-साथ आगामी वित्तीय वर्ष के अनुमान और विकास की रूपरेखा का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया जाएगा।

Read More News

सरला बिरला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, युवाओं से ‘जॉब क्रिएटर’ बनने का आह्वान

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरला बिरला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह के अवसर पर...

तारिक रहमान बने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, 20 साल बाद BNP की सत्ता में वापसी

बांग्लादेश में मंगलवार को तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके नेतृत्व में बांग्लादेश...

झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू, 19 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, कई अहम फैसलों पर रहेगी नजर

झारखंड विधानसभा बजट सत्र 18 फरवरी यानी आज बुधवार से शुरू हो गया। यह सत्र कई मायनों में महत्वपूर्ण...

Read More