झारखंड विधानसभा बजट सत्र आज से शुरू, 24 फरवरी को पेश होगा 2026-27 का बजट

News Saga Desk

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फ़रवरी यानी आज बुधवार से शुरू हो रहा है और 19 फरवरी तक चलेगा। इस सत्र में कुल 17 कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। हालांकि, 23 फरवरी को होने वाले निकाय चुनाव के कारण उस दिन सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रहेंगे।

झारखंड सरकार 2026-27 का बजट 24 फरवरी को पेश करेगी

सत्र का सबसे अहम दिन 24 फरवरी होगा, जब राज्य सरकार आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी। इस बार के बजट में विशेष रूप से विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है।

सत्र की तैयारियों के लिए स्पीकर ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

विधानसभा स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने सत्र की तैयारियों को लेकर सभी पार्टी विधायक दलों की बैठक बुलाई। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान और आजसू विधायक तिवारी महतो शामिल हुए।
बैठक में तय किया गया कि निकाय चुनाव लोकतंत्र का पर्व है, इसलिए उस दिन सदन की कार्यवाही नहीं होगी और सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे।

अधिकारियों के साथ बैठक में सत्र संचालन पर चर्चा

सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्पीकर ने राज्य के उच्च अधिकारियों के साथ भी बैठक की। बैठक में यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि विभागों द्वारा पूछे जाने वाले सभी सवालों का समय पर जवाब दिया जाए और लंबित प्रश्नों का भी शीघ्र निस्तारण हो। गृह सचिव वंदना दादेल, विभिन्न विभागों के सचिव और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

सत्र से पहले सत्ता पक्ष की रणनीति तैयार

मंगलवार को सत्ता पक्ष के विधायकों की भी अलग बैठक हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायकों को निर्देश दिए कि वे पूरी तैयारी के साथ सदन में आएं। विपक्ष के सवालों का एकजुट होकर जवाब देने और सरकार की योजनाओं को मजबूती से पेश करने पर जोर दिया गया। मंत्रियों को भी अपने-अपने विभागों की पूरी जानकारी के साथ सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए।
इसके पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी हुई, जिसमें सत्र को लेकर रणनीति बनाई गई।

Read More News

सरला बिरला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, युवाओं से ‘जॉब क्रिएटर’ बनने का आह्वान

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरला बिरला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह के अवसर पर...

तारिक रहमान बने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ, 20 साल बाद BNP की सत्ता में वापसी

बांग्लादेश में मंगलवार को तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके नेतृत्व में बांग्लादेश...

झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू, 19 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, कई अहम फैसलों पर रहेगी नजर

झारखंड विधानसभा बजट सत्र 18 फरवरी यानी आज बुधवार से शुरू हो गया। यह सत्र कई मायनों में महत्वपूर्ण...

Read More