झारखंड की बेटियों का कमाल, SAFF U-19 महिला फुटबॉल टीम में 6 खिलाड़ियों का चयन

News Saga Desk

झारखंड के लिए गर्व की बात है कि गुमला स्थित आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र (इंडोर स्टेडियम) की चार महिला खिलाड़ियों का चयन सैफ अंडर-19 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में किया गया है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) के तत्वावधान में 31 जनवरी से 7 फरवरी तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित किया जाएगा।

भारत-नेपाल के बीच पहला मुकाबला 31 जनवरी को

इस चैंपियनशिप में भारत, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की टीमें भाग ले रही हैं। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 31 जनवरी को मेज़बान नेपाल के खिलाफ खेलेगी। भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा घोषित 23 सदस्यीय टीम में झारखंड की कुल छह खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

गुमला, हजारीबाग और रांची की खिलाड़ी टीम में शामिल

झारखंड सरकार के खेल विभाग द्वारा संचालित गुमला स्थित आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र से एलिजाबेथ लकड़ा, अनीता डुंगडुंग, सूरज मुनि कुमारी और विनीता होरो का चयन भारतीय टीम में हुआ है। वहीं, हजारीबाग के आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र से अनुष्का कुमारी और स्टार वॉरियर्स रांची से दिव्यानी लिंडा को भी टीम में जगह मिली है।

चयन पर खेल जगत में खुशी, बधाइयों का तांता

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम, झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाब रब्बानी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों और खेल प्रशिक्षकों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है। जिला खेल पदाधिकारी गुमला प्रवीण कुमार, उपनिदेशक राजेश कुमार, देवेंद्र सिंह, रांची से शिवेंद्र सिंह, फुटबॉल कोच बिना केरकेट्टा, सोनी कुमारी, सुशीला कुमारी और बबलू समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More