News Saga Desk
झारखंड सरकार ने 31 दिसंबर 2025 को जारी आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश में आंशिक संशोधन किया है। संशोधित अधिसूचना के अनुसार, सचिव वाणिज्यकर के पद पर पदस्थापित अमित कुमार को अब वित्त विभाग (संसाधन) के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
वहीं, छवि रंजन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अभियान निदेशक के रूप में की गई पदस्थापना को रद्द कर दिया गया है। अब उन्हें स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही छवि रंजन राज्य आरोग्य सोसायटी के कार्यपालक निदेशक और झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी, रांची के परियोजना निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे।
इधर, शशि प्रकाश झा पहले की तरह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक के पद पर कार्यरत रहेंगे। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने सोमवार को औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।
No Comment! Be the first one.