झारखंड नगर निकाय चुनाव 2025, आयोग ने तेज की तैयारी, जिलों को निर्देश जारी

News Saga Desk

रांची : झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग सक्रिय हो गया है। आयोग लगातार जिलों के साथ पत्राचार कर चुनावी प्रक्रियाओं की समीक्षा कर रहा है। जिलों को मतदाता सूची अपडेट, मतदान ढांचा, बूथ प्रबंधन, कर्मियों की प्रतिनियुक्ति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे गए हैं।

प्रत्याशी योग्यता और नामांकन से जुड़ी गाइडलाइन जारी

चुनाव की संभावनाओं को देखते हुए आयोग ने जिलों को प्रत्याशी की योग्यता-अयोग्यता, नामांकन प्रक्रिया, नामांकन पत्रों की वैधता, जरूरी दस्तावेज, खर्च सीमा और आचार संहिता संबंधी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई है। नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में पदवार शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण श्रेणियों और चयन मानकों का विवरण भी साझा किया गया है।

मतदान कर्मियों का डाटाबेस अपडेट करने का आदेश

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी उपायुक्तों व जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान कर्मियों का डाटाबेस अपडेट करने तथा ईवीएम व वीवीपैट की जांच सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों की पहचान के निर्देश भी दिए गए हैं।

जल्द जारी हो सकती है अधिसूचना

सूत्रों की मानें तो सरकार द्वारा आरक्षण संबंधी प्रस्ताव पारित होते ही आयोग अधिसूचना जारी करने की दिशा में कदम बढ़ा देगा। संभावना है कि झारखंड नगर निकाय चुनाव अगले महीने आयोजित कर दिए जाएँगे।

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More