News Saga Desk
रांची। झारखंड की आबादी बीते 14 साल में 76 लाख 18 हजार 790 बढ़ी है। अब राज्य की आबादी 4 करोड़ 6 लाख 6 हजार 924 हो गई है। इस आंकड़े में टीनएजर्स की संख्या लगभग डेढ़ करोड़ के करीब है। राज्य के बड़े शहरों की आबादी की बात करें तो रांची, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम ऐसे जिले हैं, जहां की आबादी सबसे अधिक बढ़ी है। राजधानी रांची की आबादी बीते 14 साल में 6 लाख 60 हजार 947 हो गई है। यह खुलासा जन्म-मृत्यु का आंकड़ा व अन्य तथ्यों के आधार पर केंद्र सरकार की ओर से जनसंख्या की प्रोजेक्शन रिपोर्ट में हुआ है। केंद्र सरकार से जनसंख्या पर राज्य चुनाव कार्यालय को यह रिपोर्ट मिली है।
No Comment! Be the first one.