नक्सलवाद को लेकर DGP आज 16 जिलों के SP के साथ करेंगे बैठक

News Saga Desk

रांची। झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने एक नयी रणनीति अपनायी है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता अब हर हफ्ते की मंगलवार को राज्य के सभी 16 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के साथ बैठक करेंगे। इसकी शुरुआत आज (मंगलवार) से हो रही है। डीजीपी 16 जिलों के एसपी और संबंधित रेंज के डीआईजी के साथ दोपहर तीन बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे। इस बैठक में नक्सलवाद विरोधी अभियान की समीक्षा की जायेगी।

इन जिलों के एसपी बैठक में होंगे शामिल 

इस बैठक में रांची, धनबाद, चाईबासा, सरायकेला, खूंटी, गुमला, लातेहार, गढ़वा, पलामू, बोकारो, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह, सिमडेगा और लोहरदगा जिले के एसपी शामिल होंगे।

इन मुख्य एजेंडों पर होगी समीक्षा

  1. नक्सलियों और उनके समर्थकों की प्रोफाइलिंग।
  2. सभी पुलिस पोस्ट,पिकेट पर प्रतिनियुक्त सीएपीएफ, जैप, आईआरबी,झारखण्ड जगुआर पदाधिकारी, कर्मियों को Know your enemies और Know your friends के तहत सभी सक्रिय नक्सली और नक्सली समर्थकों के सबंध में अवगत कराये जाने की स्थिति।
  3. विशेष शाखा,एसआईबी से दी गई सूचना और उस पर की गई कार्रवाई की स्थिति।
  4. पिछले पांच  वर्षों में जितने भी नक्सलियों का स्वीकारोक्ति बयान दर्ज किया गया है, उस स्वीकारोक्ति बयान और उनका प्रोफाईल और सभी नक्सलियों का फोटो के साथ विस्तृत प्रोफाईल एक डिजिटल प्लेटफार्म पर डिजिटलाईज करना।
  5. पिछले एक सप्ताह में चलाये गए नक्सल अभियान का स्टेटस और उसका रिजल्ट।
  6.  उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण बिंदु।

Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More