गढ़वा एसडीएम संजय कुमार की अनूठी पहल

News Saga Desk

रांची/गढ़वा। आपने टीवी में कई ऐसे टॉक शो देखें होंगे, जहां लोग अपने दिल की बात साझा करते हैं। खुल कर अपनी बात रखते हैं। ऐसे शोज में बात करने से कई बार परेशानियों का समाधान भी मिलता है। आम लोग प्रशासन से खुल कर बात करें, अपनी परेशानी बताएं इसके लिए गढ़वा एसडीएम संजय कुमार ने टॉक शो के पैटर्न पर अनूठी पहल शुरू की है।

उन्होंने ‘कॉफी विद एसडीएम’ नाम से कार्यक्रम की शुरुआत की है। वे हर बुधवार को कॉफी विद एसडीएम का कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इसमें एक समूह के लोगों को कॉफी पर बुलाते हैं। उनकी शिकायतें, समस्याएं और सुझाव सुनते हैं। फिर प्रशासनिक अफसरों के साथ मिलकर इन समस्याओं का समाधान करते हैं।

पांच हफ्ते में 52 समस्याओं का निकला निदान

गढ़वा एसडीएम संजय कुमार के ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम को पांच हफ्ते पूरे हो गए हैं। इन पांच हफ्ते में वे 52 समस्याओं का निदान कर चुके हैं। इनमें वरिष्ठ नागरिक, किसान, व्यवसायी, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे और ऑटो रिक्शा चालकों की समस्याएं शामिल हैं। आगे के कार्यक्रम में असंगठित क्षेत्र के मजदूर, प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्र, समाचार पत्र विक्रेता, दिव्यांग, रक्तदाता, फुटपाथ विक्रेता और पंचायत प्रतिनिधियों को बुलाने की तैयारी है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More