सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के 40 सदस्यीय कोर ग्रुप में सिमडेगा जिला के 6 सहित झारखंड की 8 खिलाड़ी

News Saga Desk

रांची। हॉकी इंडिया ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं के लिए सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की 40 महिला हॉकी खिलाड़ियों के कोर ग्रुप बनाया है, इन 40 सदसायी कोर ग्रुप में सिमडेगा जिला के 06 सहित  झारखंड के 08 खिलाड़ी सामिल किए गए है। सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोर ग्रुप में सामिल 40 खिलाड़ियों का हॉकी इंडिया का विशेष प्रशिक्षण शिविर के उपरांत इन्ही 40 मे से चयनित खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि  40 भारतीय महिला हॉकी टीम में  सिमडेगा जिला के 06 सहित झारखंड के 08 खिलाड़ी यानि कुल का  20% खिलाड़ी झारखंड के और उनमें से 15 प्रतिशत  सिमडेगा जिला की  है। जब कि भारत की कुल जनसंख्या का मात्र 0.042%  जनसंख्या सिमडेगा जिला  का है। यदि हमारे हमारे पड़ोसी जिला सुंदरगढ़ ओडिसा जैसे हर 10 किलोमीटर में एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम की सुविधाएं मिल जाए तो भारतीय टीम को शत प्रतिशत खिलाड़ी देने की क्षमता रखता है हमारा सिमडेगा।

झारखंड के  इन 08 खिलाड़ियों में से 06 खिलाड़ी  सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और अंजना डुंगडुंग सिमडेगा जिला की तथा 02 खिलाड़ी निक्की प्रधान और अलबेला रानी टोप्पो खूंटी जिला की है। सलीमा टेटे और महिमा टेटे दोनो सगी बहन है , झारखंड के इतिहास में संभवत यह पहला अवसर जब दो सगी बहनों की जोड़ी एक साथ सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोर ग्रुप में सामिल है, अंजना डुंगडुंग की बड़ी बहन अलका डुंगडुंग भी पूर्व में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है । महिमा, अंजना और अलबेला रानी को पहली बार सीनियर भारतीय टीम के कोर ग्रुप में सामिल किया गया है, जबकि निक्की, सलीमा,संगीता,ब्यूटी और दीपिका सोरेंग पूर्व से ही कोर ग्रुप में थी, वैसे महिमा टेटे पूर्व में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रह चुकी है।

झारखंड के 08 महिला खिलाडियों को एक साथ सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम कोर ग्रुप में  सामिल किए जाने पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार,हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष  मनोज कोनबेगी,  पंखरासियूस टोप्पो, सुनील तिर्की, कमलेश मांझी, एल्शन किड़ो, बसंत बा,वेद प्रकाश, तारिणी कुमारी,कुबूल भेंगरा,करिश्मा परवार,प्रतिमा तिर्की, बलबीर प्रसाद, रोहित बेसरा, फादर बेनेफिक कुजूर, फादर पौलूस बागे, टिंटूस बड़ा सहित हॉकी सिमडेगा और जिला खेलकूद  विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामना दी है।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More