पलामू में ड्राइवर ने नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा 

News Saga Desk

पलामू।  पलामू के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक पोकलेन ड्राइवर ने आदिवासी समुदाय की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ड्राइवर राहुल सिंह बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला है और रोड निर्माण कार्य में शामिल था। मिली जानकारी के अनुसार बिश्रामपुर के इलाके में मुसिखाप से नावाबाजार तक रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में शामिल कंपनी ने एक कैंप बनाया है, जहां आरोपी ड्राइवर काम करता था। आरोप है कि राहुल सिंह ने कैंप के पास से गुजर रही नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। 

नाबालिग लड़की ने घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों की दी, जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़कर बंधक बना लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। बिश्रामपुर थाना प्रभारी सौरभ कुमार चौबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना की पुष्टि हुई है। आरोपी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More