झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 लाख का इनामी PLFI जोनल कमांडर गिरफ्तार

News Saga Desk

झारखंड। झारखंड पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पीएलएफआई का कुख्यात जोनल कमांडर और 2 लाख का इनामी अपराधी कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान, को पुलिस ने मंगलवार रात लोहरदगा जिले के कुडू में उसके घर से गिरफ्तार किया। कृष्णा यादव लंबे समय से रांची, लोहरदगा, गुमला और लातेहार जिलों में दहशत फैला रहा था। हालांकि, रांची पुलिस ने अभी इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कृष्णा और उसकी पत्नी के मोबाइल फोन की निगरानी कर रखी थी। मंगलवार शाम कृष्णा ने फोन कर अपने घर आने की बात कही, जिससे पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई। जैसे ही वह रात में घर पहुंचा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कहा जा रहा है कि उसके पास से एक कार्बाइन भी बरामद हुई है। इस बीच, कृष्णा की भाभी पूजा देवी ने मीडिया को बताया कि वह बुधवार को लोहरदगा कोर्ट में हथियार के साथ आत्मसमर्पण करने की योजना बना रहा था। उसी के लिए वह कुडू आया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे पुलिस 3 गाड़ियों में आई और कृष्णा को मारते-पीटते अपने साथ ले गई। परिजनों ने उसका एनकाउंटर किए जाने की आशंका भी जताई है। 

हत्या, रंगदारी और लेवी वसूली के कई आरोप

कृष्णा यादव झारखंड पुलिस के लिए लंबे समय से एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। 6 साल पहले वह गिरफ्तार हुआ था, लेकिन बालूमाथ थाने से फरार हो गया था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और लेवी वसूली जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। 4 साल पहले उसने लोहरदगा के कुडू इलाके में एक बढ़ई सुदेश्वर साहू के बेटे विकास साहू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान विकास को बचाने आई उसकी पत्नी प्रतिमा देवी और चचेरे भाई राजेश साहू को भी गोली मारकर घायल करने का आरोप है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More