बंद फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए 50 लाख कैश और गहने

News Saga Desk

देवघर। देवघर के नगर थाना क्षेत्र के पुराना तीन नंबर फांड़ी मुहल्ले स्थित साईं पंचानन एन्क्लेव में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक बंद फ्लैट का ताला तोड़कर करीब 50 लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना बिजनेसमैन विमल अग्रवाल के फ्लैट में उस समय हुई, जब वह रोज की तरह झौंसागढ़ी स्थित अपने मोटर पंप स्टोर पर गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्होंने फ्लैट की कुंडी कटी हुई और ताला गायब पाया। अंदर जाने पर स्टील और लकड़ी की अलमारी टूटी हुई मिली और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

विमल अग्रवाल ने बताया कि अलमारी से करीब 50 लाख रुपये नकद, हीरे जड़ी दो चूड़ियां, चार सोने की चेन, 10 सोने के सिक्के और अन्य कीमती आभूषण चोरी हो गए हैं। नकद राशि पांच-पांच सौ रुपये के नोटों में रखी गई थी। घटना के वक्त उनकी पत्नी कोलकाता में एक शादी समारोह में गई हुई थीं। विमल ने कहा कि उनकी पत्नी के लौटने के बाद ही गहनों की पूरी सूची स्पष्ट हो सकेगी।
फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए हैं। फुटेज में दोनों चोरों को कुंडी काटकर फ्लैट में प्रवेश करते देखा जा सकता है। पीड़ित ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More