झारखंड के 2 जिलों में ATM से 16 लाख चुरा ले गये चोर, इस तरह दिया घटना को अंजाम

News Saga Desk

कोडरमा/हजारीबाग। अपराधियों के हौसले इतने बुंलद है कि वे एक साथ चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पहली घटना कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र के थाम का है। जहां बीती रात बदमाशों ने एसबीआई की एटीएम मशीन से कैश चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं दूसरी घटना हजारीबाग स्थित बरसोत की है, जहां कुछ अज्ञात आरोपियों ने पहले एटीएम का शटर तोड़ा और फिर ताले को गैस कटर की मदद से काटते हुए कैश चोरी करके फरार हो गए। 

पुलिस के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ढाब शाखा से सटे एटीएम में आरोपियों ने शटर के ताले को गैस कटर की मदद से काटा और एटीएम के कैश बॉक्स को लेकर आरोपी फरार हो गए। हालांकि चोरी के दौरान सायरन आलर्म बजने के कारण स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और चोरी की घटना की सूचना चंदवारा थाना पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी देते हुए चंदवारा थाना प्रभारी धनेश्वर कुमार ने बताया कि देर रात सूचना मिलने के बाद हम लोग मौके पर पहुंचे।शीर्ष पदाधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए कहा कि टेक्निकल टीम की मदद से जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है और जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।मिली जानकारी के अनुसार उक्त एटीएम मशीन में मंगलवार को ही बैंक द्वारा कैश रखा गया था। 

हजारीबाग स्थित बरसोत में भी ठीक ऐसी ही घटना को अज्ञात आरोपियों ने अंजाम दिया है।जहां आरोपियों ने एटीएम का शटर तोड़कर ताले को गैस कटर से काटते हुए एटीएम मशीन से कैश चोरी करके फरार हो गए।चंदवारा पुलिस को संदेह है कि उक्त घटना और चंदवारा के ढाब में घटी घटना को अंजाम देने वाले एक ही लोग हैं।क्योंकि वहां पर भी काले रंग के वाहन से 3 लोग को देखा गया है। जिन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया। कोडरमा के थाम एटीएम से 9 लाख 99 हजार 500 रुपये और बरही के बरसौत से 6 लाख 17 हजार रुपये की चोरी को अंजाम दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More