लातेहार में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने फूंका हाइवा 

News Saga Desk

लातेहार। लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में रमेश उरांव नाम के युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। अक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और एक हाइवा में आग लगा दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल को शांत कराया। दरअसल शुक्रवार देर रात बालूमाथ-पांकी मेन रोड़ पर पचाफेड़ी के पास लावागड़ा गांव के रहने वाले रमेश उरांव को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और कोयला परिवहन कार्य में लगे एक हाइवा को आग के हवाले कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण तत्काल मुआवजा की मांग कर रहे थे। पुलिस के द्वारा काफी मशक्त के बाद जाम को खत्म कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बालूमाथ थाना क्षेत्र के कई सड़कों पर कोयला परिवहन करने वाली गाड़ियां अनियंत्रित रफ्तार में चलती है। इस कारण अक्सर सड़क दुर्घटना होती रहती है।


Read More News

Read More