पत्नी निकली 95 लाख के गहनों की चोरी की मास्टरमाइंड, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान 

News Saga Desk

जमशेदपुर। जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 13-बी के हयातनगर के घर में हुई लाखों के गहनों की चोरी का पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के अंदर खुलासा कर दिया है। दरअसल, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसकी जांच शुरू की। जब पुलिस ने मामले में पीड़ित मोहम्मद अखलाख खान के घर पहुंचकर पूछताछ की तो, सभी अपना बयान बार-बार बदलते दिखे। इसपर पुलिस को शक हुआ और घटना की संदिग्ध परिस्थिति को देखते हुए पुलिस ने मोहम्मद अखलाख की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की। इसमें चोरी की यह घटना फर्जी निकली। दरअसल, पीड़ित मोहम्मद अखलाक खान की पत्नी बगैर अपने पति को बताये विगत 2021 से घर में रखे गहनों को साकची के एक ज्वेलर्स के पास गिरवी रख रही थी और पति को इस बात का पता न चले, इस कारण पत्नी ने इसे चोरी का शक्ल देने की कोशिश की। 

जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि मोहम्मद अख्लाक की पत्नी का ऐसा कहना है कि वो गहनों को गिरवी रखने पर जो पैसे उसे मिलते थे, इन पैसों से वो अपने पति के गंभीर बीमारी का इलाज कराती थी। गहने के सारे पैसे उसने अपने पति अखलाक के इलाज में खर्च कर दिये। इसकी जानकारी पति अखलाख को भी नहीं थी। फिलहाल इसे लेकर पति की ओर से थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की गयी है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी हो कि मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 13-बी के हयातनगर निवासी मोहम्मद अख्लाक खान सुबह जब सोकर उठे तो, उन्हें घर के अलमारी में रखे 95 लाख रुपये के जेवरात की चोरी का पता चला। दरअसल, अलमारी का ताला टूटा था और उसमें रखे सभी गहने गायब थे। इसके बाद मोहम्मद अखलाख ने पूरी घटना की जानकारी उलीडीह थाना को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन शुरू की। तब जाकर पूरा मामला सामने आया।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More