News Saga Desk
धनबाद। धनबाद जिले में पुलिस बल की कमी को दूर करने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से एसएसपी प्रभात कुमार ने बड़े पैमाने पर पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया है। कुल 155 दरोगाओं को विभिन्न थाना और ओपी में पदस्थापित किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
मालूम हो कि चार दिन पूर्व ही जिले में 664 हवलदार और जमादारों की पोस्टिंग की गई थी। अब दरोगाओं का स्थानांतरण कर पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की कवायद शुरू की गई है।
इस आदेश के तहत धनबाद थाना में तैनात उमेश कुमार कश्यप को बरवड्डा थाना, देवानंद कुमार को पंचेत ओपी, संगीता कुमारी रजवार को गोविंदपुर थाना, राकेश रंजन सिंह को चिरकुंडा थाना, तुलाराम मुंडा को एमपीएल ओपी, मुकेश हेम्ब्रम को सिंदरी थाना, मुकेश कुमार को चिरकुंडा थाना, मंगु उरांव को पुलिस केंद्र धनबाद, विफई उरांव को जोरापोखर थाना, जवाहरलाल शर्मा को टुंडी थाना, निर्मला देवी को पाथरडीह थाना और शेखर कुमार को झरिया थाना भेजा गया है।
इसी तरह सुजीत कुमार सिंह को गोविंदपुर, सुनील कुमार सिंह को कतरास, रंजीत राम को चिरकुंडा, राजकुमार महतो को जोगता, सत्यानंद प्रसाद को साइबर थाना, किशोर मुंडा को भौरा ओपी, सिकंदर हेम्ब्रम को टुंडी, मोलेन मुर्मू को सुदामडीह, शैलेश पांडेय को घनुआडीह ओपी, अजय कुमार राय को सिंदरी, गोपाल टोप्पो को महिला थाना बाघमारा, हसरत जमाल को बलियापुर, धीरज मिश्रा को सरायढेला, अभिमन्यु चौधरी को पाथरडीह, कृष्णा पाहन को टुंडी और अनुप खलखो को कुमारधुबी ओपी में पदस्थापित किया गया है।
इसके अलावा बाबुधन सोरेन को निरसा, अभिषेक तिवारी को धनबाद थाना, संजय प्रकाश कुल्लू को महिला थाना धनबाद, वृंदावन सरदार को सिंदरी, जितेंद्र कुमार सिंह को जोरापोखर, लालेन्द्र कुमार सिंह को साइबर थाना, मदन लाल यादव को मैथन ओपी, विष्णुकांत झा को लोदना ओपी, अजय महतो को अलकडीहा ओपी, विजय कुजूर को मनियाडीह थाना, अघनु मुंडा को टुंडी थाना, सोमेश्वर कुमार सिंह को साइबर थाना, सुनील पांडेय को तिसरा थाना, राबिंसन मुंडरी को चिरकुंडा थाना, संजय कुमार ज्योति को मुनीडीह ओपी, विजय राम को रामकनाली ओपी और राम कुमार मेहता को सोनारडीह ओपी भेजा गया है। इसी तरह कुल 155 दारोगा का तबादला विभिन्न थाना ओपी में हुआ है। सूची में शामिल सभी पदाधिकारी को तत्काल योगदान देने का निर्देश जारी हुआ है।
No Comment! Be the first one.