2026 में झारखंड के स्कूलों को मिलेंगी 60 दिन की छुट्टियां, 5 अवकाश जिलों से तय होंगे

News Saga Desk

झारखंड के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालयों के लिए वर्ष 2026 का एकीकृत अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया गया है। यह कैलेंडर प्राथमिक से लेकर प्लस टू स्तर तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीइआरटी) के अनुसार, अगले वर्ष स्कूलों में कुल 60 दिनों का अवकाश निर्धारित किया गया है।

जारी निर्देश के मुताबिक, इनमें से पांच अवकाश स्थानीय पर्व-त्योहार और क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए संबंधित जिलों द्वारा तय किए जाएंगे। जिला प्रशासन को यह जानकारी अगले शैक्षणिक सत्र के शुरू होने से पहले जेसीइआरटी को उपलब्ध करानी होगी।

जेसीइआरटी ने स्पष्ट किया है कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश की तिथियों में आवश्यकतानुसार बदलाव किया जा सकता है। राज्य के उर्दू विद्यालयों में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को रहेगा। राष्ट्रीय पर्वों का आयोजन विद्यालयों में अनिवार्य रूप से किया जाएगा, जबकि राष्ट्रीय पर्वों को छोड़कर किसी भी अवसर पर रैली या प्रभात फेरी में छात्रों की भागीदारी नहीं होगी। विभागीय आदेश के तहत आयोजित किसी विशेष दिवस या समारोह को विद्यालय समय के बाद, अपराह्न तीन बजे के बाद आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अवकाश कैलेंडर के अनुसार, गर्मी की छुट्टियां 22 मई से 10 जून तक रहेंगी, जबकि शीतकालीन अवकाश 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक निर्धारित किया गया है। वहीं, अगले महीने स्कूलों में कुल 10 दिनों का अवकाश रहेगा।

इस अवकाश कैलेंडर को लेकर शिक्षक संगठनों की ओर से आपत्ति भी सामने आई है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता नसीम अहमद ने इसमें सुधार की मांग करते हुए कहा है कि 27 मई को बकरीद का अवकाश गर्मी की छुट्टी में समायोजित कर दिया गया है। उन्होंने ईद-उल-फितर, दुर्गा पूजा और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों पर अवकाश बढ़ाने की भी मांग की है।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More