झारखंड : तीन दिनों के बाद मौसम हुआ साफ, आम जन-जीवन को राहत

News Saga Desk

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में शनिवार को मौसम साफ होने से आम जनजीवन को राहत मिली। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार की सुबह से मौसम आंशिक रूप से साफ हुआ। बाद में बादल हटने से हल्की धूप भी निकाली। इधर, मौसम विभाग के अनुसार 26 जून तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की भी आशंका है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश रांची के मंदार में 210.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। ईद दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेनगंज में 29.6 डिग्री, और लातेहार में 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 23.9, जमशेदपुर में 26 डिग्री, डालटेनगंज में 28.6, बोकारो में 28.1 और चाईबासा में 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More