पेसा कानून कैबिनेट से पास, झामुमो ने अल्बर्ट एक्का चौक पर मनाई खुशी

NEWS SAGA DESK
रांची। राज्य की बहुप्रतीक्षित पेसा कानून को झारखंड सरकार की कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। पेसा कानून के कैबिनेट से पास होने की खुशी में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम के नेतृत्व में बाजे-गाजे, रंग-अबीर और मिठाइयां बांटते हुए जुलूस निकाला गया तथा राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ मांझी ने राज्य की जनता को बधाई देते हुए कहा कि पेसा कानून लागू होने से आदिवासी-मूलवासी समुदाय के हक और अधिकारों की रक्षा होगी और ग्राम स्वशासन को मजबूती मिलेगी।
जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वे झारखंड के आदिवासी-मूलवासियों को दिल से सम्मान देते हैं और झूठे आश्वासन नहीं देते। उन्होंने भाजपा पर केवल वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने पेसा कानून बिल को कैबिनेट से पास कराकर ऐतिहासिक काम किया है, जिस पर हमें अपने नेता पर गर्व है।
इस कार्यक्रम में झामुमो नेत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ मांझी, केंद्रीय सदस्य पवन जेड़िया, हेमलाल मेहता, अश्विनी शर्मा, अंतू तिर्की, जिला संयोजक मंडली सदस्य वीरू तिर्की, धर्मेंद्र सिंह, महानगर संयोजक मंडली सदस्य रामशरण विश्वकर्मा, वीरू साहू, रतीश द्विवेदी, अंकिता वर्मा, अफरोज आलम, फरीद खान, मधु तिर्की, आरिज खान, कुलदीपक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद, जनक नायक, डॉ. चिंतामणि सांगा, मंटू लाला, परवेज आलम, गुड्डू, मुस्लिम अंसारी, गुल अप्सा परवीन, कांके प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की, नामकुम प्रखंड अध्यक्ष चामू, बैंक सचिव मुजाहिद हुसैन सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More