मनरेगा नाम बदलने के खिलाफ धनबाद में जेएमएम का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

News Saga Desk

धनबाद: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर “जीबी जी राम जी” किए जाने के फैसले के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को जेएमएम के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि केंद्र सरकार तत्काल जीबी जी राम जी बिल को वापस ले और मनरेगा का पुराना नाम बहाल करे। जेएमएम नेताओं ने कहा कि मनरेगा करोड़ों गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण परिवारों से जुड़ी एक ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी योजना है। इसका नाम बदलना जनता की भावनाओं के साथ सीधा खिलवाड़ है।

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महापुरुषों के नामों और ऐतिहासिक योजनाओं की पहचान बदलकर समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार राजनीतिक एजेंडे के तहत जनहित की योजनाओं की मूल पहचान को खत्म करने का प्रयास कर रही है, जिसे जेएमएम किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा।

जेएमएम नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने अपना फैसला जल्द वापस नहीं लिया, तो पार्टी पूरे झारखंड में चरणबद्ध और उग्र आंदोलन छेड़ेगी।

Read More News

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

Read More