JSSC ने वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का संशोधित परिणाम किया जारी

News Saga Desk

रांची स्थित झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा–2025 के तहत विभिन्न विषयों में चयनित और वैकल्पिक उम्मीदवारों की सूची रोल नंबर के साथ जारी कर दी है। आयोग ने बताया कि लिखित परीक्षा के बाद प्राप्त आपत्तियों और अभ्यावेदनों के निस्तारण के उपरांत यह संशोधित परिणाम घोषित किया गया है।

नियमित सूची (Regular List):

  • वैज्ञानिक सहायक (सामान्य रसायन): रोल नंबर 2500098 (UR)
  • वैज्ञानिक सहायक (वनस्पति विज्ञान): रोल नंबर 2500085, 2500122, 2500054 (UR)
  • वैज्ञानिक सहायक (भौतिक विज्ञान): रोल नंबर 2500730 (UR), 2500546 (ST)
  • वैज्ञानिक सहायक (भूगर्भशास्त्र): रोल नंबर 2500734 (BC-II)
  • वैज्ञानिक सहायक (मृदा फॉरेंसिक): रोल नंबर 2501159 (UR)

वैकल्पिक सूची (Waiting List):

  • वैज्ञानिक सहायक (आनुवंशिकी): रोल नंबर 2501693 (ST)
  • वैज्ञानिक सहायक (माइक्रोबायोलॉजी): रोल नंबर 2500273 (EBC-I)
  • वैज्ञानिक सहायक (जीव विज्ञान): रोल नंबर 2500731 (ST)

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अनिवार्य प्रमाण पत्रों या अभिलेखों की अनुपलब्धता अथवा त्रुटियों के कारण कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम पहले रोका गया था, जिसे उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर संशोधित किया गया है। साथ ही आयोग ने यह भी बताया कि प्रकाशित परिणाम में किसी भी प्रकार की त्रुटि या टंकण दोष में सुधार का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा।

अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक (मार्कशीट) और प्रमाण पत्र सत्यापन (सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन) से संबंधित सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम परिणाम जारी होने के बाद प्रकाशित की जाएगी।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More