News saga Desk
नई दिल्ली। जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह के दौरान उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई के स्थान पर शीर्ष न्यायपालिका की कमान संभाल ली।
जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल लगभग 14 महीने का होगा। पूर्व CJI गवई ने संविधान के अनुच्छेद 124(2) के तहत वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के नाम की सिफारिश की थी, जिसे राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी दी गई।
राज्य के सर्वोच्च न्यायाधीश के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों को कम करने, न्यायिक सुधारों को आगे बढ़ाने और न्यायपालिका में पारदर्शिता को सुदृढ़ करने पर जोर देंगे। आज के ही दिन CJI गवई 65 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हो गए और परंपरा का पालन करते हुए उन्होंने अपने उत्तराधिकारी का चयन वरिष्ठता के आधार पर किया।
No Comment! Be the first one.