News Saga Desk
देवघर। भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा नगरी देवघर में आकर उन्हें गहरी आध्यात्मिक शांति मिली और यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बाबा धाम को झारखंड की महत्वपूर्ण धरोहर बताते हुए देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
देवघर एयरपोर्ट पर कंगना रनौत का स्वागत बड़ी संख्या में लोग उत्साह के साथ करने पहुंचे। उन्होंने लोगों का अभिवादन करते हुए हाथ हिलाया। एयरपोर्ट से वे सीधे सर्किट हाउस पहुंचीं, जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। उनके साथ भाजपा नेता समरेश सिंह भी मौजूद रहे।
बीजेपी सांसद के दौरे के दौरान बाबा धाम में भी सुरक्षा पुख्ता थी। तीर्थ पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ संकल्प करवाया और गर्भ गृह में मौजूद शिवलिंग की पूजा कराई।
पूजा-अर्चना के बाद कंगना रनौत दुमका के बासुकीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुईं। वहां पूजा-अर्चना संपन्न करने के बाद वे देवघर एयरपोर्ट लौटकर दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी।
No Comment! Be the first one.