भोगनाडीह विवाद पर केशव महतो का आरोप: चंपाई सोरेन और लोबिन हेंब्रम को माहौल बिगाड़ने का टास्क बीजेपी ने दिया

News Saga Desk

रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आरोप लगाया है कि भोगनाडीह में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने माहौल बिगाड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन दोनों नेताओं को वहां अशांति पैदा करने का टास्क दिया था। इस टास्क को दोनों ही नेताओं ने अंजाम तक पहुंचाने का काम किया। केशव महतो कमलेश ने कहा कि पहले से आज के दिन भोगनाडीह में कार्यक्रम होते रहा है। कभी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। लेकिन भाजपा नेताओं ने इस बार वहां व्यवधान खड़ा करने का काम किया।

इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने हूल विद्रोह के अमर शहीदों, सिदो-कान्हू के नाम देवघर एयरपोर्ट का नाम रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिदो-कान्हूं की शहादत को झारखंड की जनता कभी भूल नहीं सकती है। इन दोनों अमर शहीदों ने जिस तरह अंग्रेजों और साहुकारों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी, वह आज भी आदिवासियों और झारखंडियों में अन्याय के खिलाफ लड़ने का उत्साह पैदा करता है।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More