News Saga Desk
बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। मानसून में मौसम जहां सुहावना हो जाता है, वहीं दूसरी ओर इस मौसम में इन्फेक्शन और कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में बहुत से लोग ये सोचते हैं कि क्या बरसात के मौसम में स्वीमिंग पूल में नहाना सेफ होता है या नहीं? खासकर जब मौसम नम होता है और बैक्टीरिया और फंगस तेजी से फैलते हैं। अगर आप इस मौसम में स्वीमिंग पूल का मजा लेना चाहते हैं, तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।
आपको बता दें कि मानसून में पूल का पानी जल्दी गंदा हो जाता है, जिससे स्किन इन्फेक्शन, एलर्जी, आंखों में जलन या सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा खुले पूल में बारिश का पानी मिल जाने से पानी की क्वालिटी और भी खराब हो सकती है। हालांकि अगर पूल अच्छी तरह से मेंटेन किया गया हो और आप जरूरी साफ-सफाई और सावधानियों का ध्यान रखते हैं तो मानसून में भी स्वीमिंग की जा सकती है।
आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि बारिश के मौसम में स्वीमिंग करते समय किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए ताकि आप सेहतमंद और सुरक्षित रह सकें। आइए जानते हैं विस्तार से-
साफ-सफाई का रखें ध्यान
अगर आप मानसूप में स्वीमिंग पूल में नहाना चाहते हें तो पूल की साफ-सफाई पर खास ध्यान देना चाहिए। ये पब्लिक प्रॉपर्टी होती है। इसमें कई लोग नहाते हैं। ऐसे में इनका दूषित होना तो जायज है। इससे आपको इन्फेक्शन हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि नदियों में भी तो कई लोग एक साथ नहाते हैं। तो हम आपको बता दें कि बहता हुआ पानी ठहरे हुए पानी से सेफ होता है।
पानी में डाली जाती हैं क्लोरीन की गोलियां
ये भी ध्यान दें कि स्वीमिंग पूल में बैक्टीरिया को मारने के लिए इसमें क्लोरीन की गोलियां डाली जाती हों। कोशिश करें कि स्वीमिंग पूल या वॉटर पार्क में न जाएं जहां ज्यादा भीड़ होती हो। इससे बीमारियों का खतरा तो बढ़ ही जाता है। तभी आपका स्वीमिंग पूल में नहाना सेफ होगा।
No Comment! Be the first one.