Kolkata Metro Recruitment 2026, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका!

News Saga Desk

कोलकाता | अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और रेलवे सेक्टर में काम करना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। कोलकाता मेट्रो रेलवे ने 128 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले पूरी जानकारी नीचे पढ़ें।

आवेदन तिथि

शुरुआत: 23 दिसंबर 2025

अंतिम तिथि: 22 जनवरी 2026

भर्ती विवरण

कुल पद: 128

फिटर: 82

इलेक्ट्रीशियन: 28

इंजीनियर: 9

वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक): 9

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है, जिसमें कम से कम 50% अंक हों।

साथ में संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र अनिवार्य है।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 15 वर्ष

अधिकतम आयु: 24 वर्ष

आयु की गणना 22 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

चयन पूरी तरह मेरिट आधारित होगा।

बराबर अंक होने पर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिटनेस टेस्ट भी जरूरी होगा।

आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क

General/OBC/EWS ₹100
SC/ST/दिव्यांग/महिला उम्मीदवार शुल्क मुक्त

आवेदन कैसे करें?

  1. कोलकाता मेट्रो रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. नया रजिस्ट्रेशन करें।
  3. लॉगिन कर के आवेदन फॉर्म भरें।
  4. आवश्यक डॉक्यूमेंट्स और सिग्नेचर अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क भुगतान कर के फॉर्म सबमिट करें।

यह नौकरी उन उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है, जो रेलवे में अपना करियर बनाना चाहते हैं।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More