कृषक एग्रोटेक मेला 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि, बीएयू कुलपति ने किया आमंत्रण

News Saga Desk

रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ. एस. सी. दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य आगामी कृषक एग्रोटेक मेला 2026 के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित करना था।

डॉ. दुबे ने बताया कि मेला 14 से 16 मार्च 2026 तक बीएयू के मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान किसानों को कृषि तकनीक, नवीनतम उपकरण, फसल प्रबंधन और उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर उम्मीद जताई कि उनकी उपस्थिति से मेला और भव्य और सफल होगा।

मुलाकात के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुसंधान परियोजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि बीएयू न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि किसानों की उन्नति और कृषि प्रौद्योगिकी के प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Read More News

कृषक एग्रोटेक मेला 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि, बीएयू कुलपति ने किया आमंत्रण

रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची...

Read More