लातेहार में दो हाइवा के बिच भीषण टक्कर, एक चालक की मौत

News Saga Desk

लातेहार। जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 22 पर बरनी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को दो हाइवा में भीषण टक्कर हो गयी। इस घटना में एक चालक की मौत हाइवा में दबकर कर हो गयी।मृतक की पहचान मो.सुहेल( 30) केरेडारी, हजारीबाग के रूप में हुई ।वहीं दूसरा चालक टंडवा निवासी मिथलेश साव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका प्राथमिक उपचार बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया और उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया । घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक हाइवा कोलियरी से कोयला लोड कर चंदवा रेलवे साइडिंग की ओर जा रही थी । वही विपरीत दिशा से हाइवा चंदवा साइडिंग से कोयला खाली कर कोलियरी की ओर आ रही थी । इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य चलाया और तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर गाड़ी में फंसे मृतक चालक के शव को जेसीबी के माध्यम से बाहर निकाला। वहीं घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More