डीलर फाइनेंस समाधान हेतु महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने किया पीएनबी के साथ एमओयू

News Saga Desk

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की इकाई महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अपने डीलरों को वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने के लिए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ साझेदारी की है। इसके दोनों भागीदारों ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए हैं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अपने डीलरों को चैनल फाइनेंस समाधान प्रदान करने के लिए पीएनबी के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत एक साल से ज्‍यादा समय से कारोबार कर रहे सभी महिंद्रा ट्रैक्टर डीलर चैनल फाइनेंस सीमा के लिए पात्र हैं। कंपनी ने बताया कि इस समझौते के तहत डीलरों को 105 दिन की क्रेडिट अवधि का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही 15 दिन की अतिरिक्त छूट अवधि भी मिलेगी और बिना किसी मार्जिन के महिंद्रा एंड महिंद्रा इनवॉइस की साै फीसदी फंडिंग का लाभ मिलेगा। इसके तहत पांच करोड़ रुपये तक की ‘फाइनेंस’ सीमा दी जाती है, जिसमें 105 दिन की बिक्री के आधार पर सीमा का आकलन किया जाएगा।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के अध्यक्ष (कृषि उपकरण क्षेत्र) हेमंत सिक्का ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ सहयोग से कार्यशील पूंजी प्रबंधन को बेहतर कर सकेंगे, जिससे हमारे डीलर को कृषक समुदाय को बेहतर सेवा प्रदान करने में मदद मिलेगी। वहीं, पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक एवं मुंबई क्षेत्र के प्रमुख फिरोज हसनैन ने कहा कि यह पहल विभिन्न क्षेत्रों खासकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और कृषि क्षेत्र को अनुकूलित वित्तीय समाधान प्रदान कर व्यवसायों के विकास में सहायता करने की बैंक की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

February 4, 2026

Read More News

Read More