6 जनवरी को नामकुम में हो सकता है मंईयां सम्मान समारोह

News Saga Desk

रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान समारोह अब छह जनवरी को नामकुम के खोजा टोली में आयोजित किया जा सकता है। सरकार के शीर्ष स्तर पर लगभग सहमति बन गई है। उस दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की 2500-2500 रुपए की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे।

महिला बाल विकास एवं सुरक्षा विभाग ने करीब 57 लाख महिलाओं के खाते में भेेजी जाने वाली राशि जिलों को भेज दी है। जिलों ने बैंकों के साथ मिलकर पैसे ट्रांसफर करने संबंधी तकनीकी पहलुओं का ट्रायल भी कर लिया है। इसी ट्रायल के दौरान 26-27 दिसंबर को हर जिले में 100-200 महिलाओं के खाते में 2500-2500 रुपए की राशि भेजी गई थी।

गौरतलब है कि यह समारोह पहले 28 दिसंबर को होना था। इसमें तीन लाख से अधिक महिलाओं के जुटने की उम्मीद थी। रांची जिला प्रशासन ने आयोजन की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राज्य में सात दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया। इसके बाद समारोह स्थगित हो गया।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More