इस दिन जारी होगा मंईयां सम्मान योजना 2500/-की पहली किस्त

News Saga Desk

झारखंड। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही मंईयां सम्मान योजना की 2500 रुपए की पहली किस्त जारी करने जा रहे हैं। इस बाबत संभावित तारीख भी सामने आ गई है। पहली बार कहा गया है कि 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 2500 रुपए की पहली किस्त जारी करेंगे।

नामकुम से महिलाओं के खाते में 2500 रुपए ट्रांसफर करेंगे हेमंत

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजधानी रांची के नामकुम में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं के खाते में यह राशि ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन नामकुम के खोजा टोली मैदान में होगा। इस समारोह में विभागीय मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे।

लाभुकों के लिए होगा मेगा कार्यक्रम

हेमंत सोरेन सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना के पैसे महिलाओं के खाते में ट्रांसफर से पहले मेगा कार्यक्रम होगा। इसमें राज्य भर से मंईयां सम्मान योजना की हजारों लाभुक नामकुम पहुंचेंगी। इसके लिए सभी जिले के उपायुक्तों को विशेष जवाबदेही दी गयी है। लाभुकों की सूची तैयार कर सभी को राजधानी रांची तक लाने और उन्हें वापस ले जाने की विशेष व्यवस्था की जा रही है।

Loaded: 72.88%

Remaining Time -3:50Close Player

नामकुम से महिलाओं के खाते में 2500 रुपए ट्रांसफर करेंगे हेमंत

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजधानी रांची के नामकुम में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं के खाते में यह राशि ट्रांसफर करेंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन नामकुम के खोजा टोली मैदान में होगा. इस समारोह में विभागीय मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे.

लाभुकों के लिए होगा मेगा कार्यक्रम

हेमंत सोरेन सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना के पैसे महिलाओं के खाते में ट्रांसफर से पहले मेगा कार्यक्रम होगा. इसमें राज्य भर से मंईयां सम्मान योजना की हजारों लाभुक नामकुम पहुंचेंगी. इसके लिए सभी जिले के उपायुक्तों को विशेष जवाबदेही दी गयी है. लाभुकों की सूची तैयार कर सभी को राजधानी रांची तक लाने और उन्हें वापस ले जाने की विशेष व्यवस्था की जा रही है.

Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More