ACB की बड़ी कार्रवाई: जमीन घोटाले में विनय सिंह गिरफ्तार, विनय चौबे पर भी FIR दर्ज

News Saga Desk

हजारीबाग। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), हजारीबाग को जमीन के अवैध जमाबंदी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसीबी की टीम के द्वारा इस मामले के प्राथमिकी अभियुक्त विनय कुमार सिंह को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा जारी प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई है कि विनय कुमार सिंह को कांड संख्या एसीबी हजारीबाग कांड संख्या 11/25 के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस केस में जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को भी आरोपी बनाया गया है और उन पर भी प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है।

आपको बता दें कि गिरफ्तार विनय कुमार सिंह पर आरोप लगा है कि उन्होंने नेक्सजेन के संचालक के तौर पर राजस्व और भूमि सुधार विभाग द्वारा 2013 में रद्द की गई पांच भूखंडों की अवैध जमाबंदी को फिर से स्थापित कर धोखाधड़ी की है। यह पूरा मामला जमीन के अवैध कब्ज़े और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर से जुड़ा है। जिसमें विनय कुमार चौबे को भी आरोपी बनाया है। एसीबी ने जानकारी दी है कि इस मामले में विनय कुमार चौबे की मिलीभगत थी।  जिसकी मदद से ही जमीन को अवैध तरीके से कब्जाया गया।

गिरफ्तार आरोपी विनय कुमार सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीबी इस पूरे जमीन घोटाले उजागर करने में जुटी है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
 


Read More News

Read More