News Saga Desk
आयकर विभाग की टीम ने रांची में बाबा राइस मिल और उसके संचालक से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। गुरुवार को विभाग की अलग-अलग टीमें कांके रोड, रातु रोड सहित शहर के कई स्थानों पर पहुंचीं और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई केवल रांची तक सीमित नहीं है। आयकर विभाग झारखंड और बिहार के कई जिलों में एक साथ छापेमारी कर रहा है। संबंधित ठिकानों पर खातों, लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की जा रही है।
फिलहाल आयकर विभाग की ओर से इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही छापेमारी के कारणों और बरामदगी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

No Comment! Be the first one.