NEWS SAGA DESK
रांची के चुटिया थाना पुलिस ने स्टेशन रोड क्षेत्र में छापेमारी कर एक युवक को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित कुमार दत्ता, निवासी अयोध्यापुरी, चुटिया के रूप में हुई है। रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चुटिया पटेल चौक के पास स्थित एक गुमटी से गांजा और ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पूनम कुजूर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार देर रात छापेमारी की। इस दौरान गुमटी से 70 पुड़िया गांजा बरामद किया गया और मौके से ही आरोपी को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गांजा खरीदकर लाता था और फिर उसे ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है और मामले की आगे की जांच जारी है।
No Comment! Be the first one.