गढ़वा में देह व्यापार का बड़ा खुलासा: तीन होटलों पर छापेमारी, नाबालिगों समेत मैनेजर गिरफ्तार

News Saga Desk

गढ़वा: जिले में कथित देह व्यापार के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में शहर के तीन नामचीन होटलों में छापेमारी की गई, जहां अनैतिक गतिविधियों के ठोस सबूत मिलने के बाद सभी तीनों होटलों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

छापेमारी में सील हुए ये होटल

  • होटल आरडीएस (पूनम कांस्य कार)
  • तिवारी रेस्ट हाउस
  • होटल एसएलसी

नाबालिग लड़के-लड़कियां हिरासत में

एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि इन होटलों में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की गुप्त सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि के बाद की गई छापेमारी में लगभग 14 जोड़े नाबालिग लड़के-लड़कियां संदिग्ध स्थिति में पाए गए। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने बताया कि पकड़े गए नाबालिगों के परिजनों से संपर्क भी किया जा रहा है।

मैनेजर गिरफ्तार, मालिकों पर भी शिकंजा

पुलिस ने तीनों होटलों के मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि अब होटल मालिकों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है।

एसडीएम संजय कुमार की लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई

गढ़वा में यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की कार्रवाई हुई है। करीब एक वर्ष पहले एसडीएम संजय कुमार ने जयश्री होटल में भी छापेमारी कर देह व्यापार से जुड़े मामले का खुलासा किया था, जिस पर होटल मालिक जय सोनी को जेल जाना पड़ा था। इस बार भी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

होटल संचालकों में डर का माहौल

इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य होटल और लॉज संचालकों में भय का माहौल है। कई होटल संचालक अब सतर्क हो गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनैतिक कार्यों में शामिल किसी भी व्यक्ति या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि इस धंधे के पीछे कौन लोग शामिल हैं और यह नेटवर्क कब से संचालित हो रहा था। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारी की संभावना भी है।

Read More News

गढ़वा में देह व्यापार का बड़ा खुलासा: तीन होटलों पर छापेमारी, नाबालिगों समेत मैनेजर गिरफ्तार

गढ़वा: जिले में कथित देह व्यापार के काले कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की...

रांची में 5 साल से पुराने लंबित मामलों पर बड़ा अपडेट: SSP ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर दिया तेजी से निपटान का निर्देश

रांची: एसएसपी राकेश रंजन ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग यानि (वीसी) के माध्यम से एक महत्वपूर्ण...

Read More