असम पुलिस में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए बड़ा सुधार लागू: मुख्यमंत्री

News Saga Desk

गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने राज्य में पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। असम पुलिस (संशोधन) विधेयक, 2025 के तहत राज्य और जिला स्तर के पुलिस जवाबदेही निकायों में सुधार लागू किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह कदम न केवल पुलिस कार्यप्रणाली की दक्षता बढ़ाएगा बल्कि आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत करेगा। उन्होंने इसे उन फ्रंटलाइन पुलिस कर्मियों के लिए “सिस्टम का बड़ा अपग्रेड” बताया, जो दिन-रात नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगे रहते हैं।

डॉ. सरमा ने कहा कि इन सुधारों के लागू होने से पुलिस बल अधिक सशक्त होगा और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार आएगा।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More