लोहरदगा में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, लेवी वसूली करते दो उग्रवादी गिरफ्तार

News Saga Desk

लोहरदगा। लोहरदगा पुलिस को प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। लेवी वसूली के लिए आए संगठन से जुड़े दो उग्रवादियों को कुड़ू थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोहरदगा के एसपी सादिक अनवर रिजवी ने गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुड़ू थाना क्षेत्र के लवागाई में पुलिया निर्माण कार्य कर रहे संवेदक से पीएलएफआई द्वारा लंबे समय से लेवी की मांग की जा रही थी। संगठन के सदस्यों द्वारा संवेदक को लेवी नहीं देने पर जान से मारने और आगजनी की धमकी दी जा रही थी।

हाल ही में निर्माण कार्य में लगे वाहनों को जलाने का प्रयास भी किया गया था। घटनास्थल पर पीएलएफआई के नाम से पोस्टरबाजी कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने रणनीति बनाकर नक्सलियों को जाल में फंसाया और लेवी की रकम लेने आए दो उग्रवादियों को मौके पर ही 30,000 नकद के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए नक्सलियों की पहचान खूंटी जिले के घाघरा गांव निवासी निखिल मुंडा उर्फ पिंटू और सुनील संगा के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पुलिस अब संगठन के मास्टरमाइंड समेत अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी अभियान चला रही है।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More