महाराष्ट्र अंडर-19 बैडमिंटन चयन टूर्नामेंट में बड़े उलटफेर, शरयू और हर्षित क्वार्टर फाइनल में

News Saga Desk

नागपुर के विलिंगडन स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित महाराष्ट्र राज्य अंडर-19 बैडमिंटन चयन टूर्नामेंट में शुक्रवार को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में पुणे की शरयू रंजाने और ग्रेटर मुंबई के हर्षित महिमकर ने बड़े उलटफेर करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। टूर्नामेंट का आयोजन जीएमबीए की ओर से किया जा रहा है।

लड़कियों के एकल वर्ग में गैरवरीय शरयू रंजाने ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवीं वरीयता प्राप्त पुणे की नव्या रांका को सीधे सेटों में 15-10, 15-13 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया। यह दिन का सबसे बड़ा उलटफेर माना गया।

वहीं लड़कों के वर्ग में ग्रेटर मुंबई के हर्षित महिमकर ने चौथी वरीयता प्राप्त नागपुर के प्रणय गाडेवार को बेहद कड़े मुकाबले में 15-8, 9-15, 15-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया।

एक अन्य अहम मुकाबले में पुणे के 13वीं वरीयता प्राप्त आयुष आदेय ने आठवीं वरीयता प्राप्त निक्षेप कात्रे को 15-11, 15-12 से मात देकर उलटफेर किया।

लड़कियों के वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त पुणे की युतिका चव्हाण को रायगढ़ की प्रांजल शिंदे से कड़ी चुनौती मिली। हालांकि युतिका ने निर्णायक सेट में शानदार वापसी करते हुए मुकाबला 15-10, 13-15, 15-8 से अपने नाम किया।

नागपुर की सातवीं वरीयता प्राप्त निशिका गोखे ने भी संघर्षपूर्ण मुकाबले में रायगढ़ की गाथा सूर्यवंशी को 15-9, 10-15, 15-12 से हराया। दूसरी वरीयता प्राप्त नागपुर की रिधीमा सरपाटे ने पुणे की शर्वरी सुरवसे को 15-10, 15-13 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

लड़कों के वर्ग में शीर्ष वरीय मुंबई उपनगर के अर्जुन अलुगुवेली और नागपुर के दूसरी वरीय रुत्वा सजवान ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अंतिम-8 में जगह बनाई।

प्रमुख परिणाम

लड़के अंडर-19 एकल (प्री-क्वार्टर फाइनल)

  • अर्जुन अलुगुवेली ने सुदीप खोराटे को 15-9, 15-10 से हराया
  • रुत्वा सजवान ने रुजुल वाडाटे को 15-8, 15-12 से हराया
  • तनय मेहेंदले ने प्रसन्ना मन्ना को 15-9, 15-2 से हराया
  • अवधूत कदम ने यश गौरव सिन्हा को 15-9, 15-9 से हराया
  • हर्षित महिमकर ने प्रणय गाडेवार को 15-8, 9-15, 15-13 से हराया
  • आयुष आदेय ने निक्षेप कात्रे को 15-11, 15-12 से हराया
  • ओजस जोशी ने एल. अभिग्यान सिंघा को 15-8, 15-11 से हराया
  • ईश्वर उप्पू ने ध्रुव निकम को 15-13, 15-10 से हराया

लड़कियां अंडर-19 एकल (प्री-क्वार्टर फाइनल)

  • युतिका चव्हाण ने प्रांजल शिंदे को 15-10, 13-15, 15-8 से हराया
  • रिधीमा सरपाटे ने शर्वरी सुरवसे को 15-10, 15-13 से हराया
  • निशिका गोखे ने गाथा सूर्यवंशी को 15-9, 10-15, 15-12 से हराया
  • केतकी थिटे ने दक्षायनी पाटिल को 15-9, 15-5 से हराया
  • शरयू रंजाने ने नव्या रांका को 15-10, 15-13 से हराया
  • ख्याति कात्रे ने अनुष्का एप्टे को 15-11, 15-8 से हराया
  • यश्वी पटेल ने अनन्या शिंदे को 15-13, 15-9 से हराया
  • धुन संघवी ने इरा आप्टे को 15-8, 17-15 से हराया।

Read More News

भीषण गर्मी पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को दिए राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के...

Read More