संतरे के छिलके से बनाएं नेचुरल फेस पैक, त्वचा में आएगी निखार

News Saga Desk

अक्सर लोग संतरा खाने के बाद उसके छिलकों को फेंक देते हैं, लेकिन इन्हीं छिलकों का उपयोग कर घर पर आसानी से नेचुरल फेस पैक तैयार किया जा सकता है। संतरे के छिलकों में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा की सफाई करने, हल्की टैनिंग कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकते हैं।

ऐसे बनाएं संतरे के छिलके का पाउडर

फेस पैक बनाने से पहले संतरे के छिलकों का पाउडर तैयार करना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले छिलकों को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इन्हें 4–5 दिनों तक धूप में अच्छी तरह सुखाएं। जब छिलके पूरी तरह सूख जाएं, तो इन्हें मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें। चाहें तो ओखली में कूटकर भी पाउडर तैयार किया जा सकता है। इस पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

छिलकों का पाउडर

दही के साथ फेस पैक

एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें और उसमें एक चम्मच ताजा दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 10–15 मिनट तक रखें। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा साफ और मुलायम महसूस होगी।

दही और संतरे के छिलके का लेप

एलोवेरा जेल के साथ उपयोग

संतरे के छिलके के पाउडर को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर भी फेस पैक बनाया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच पाउडर में जरूरत अनुसार ताजा एलोवेरा जेल मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 10–15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

एलोवेरा और संतरे के छिलके का लेप

सेंसिटिव स्किन वाले रखें सावधानी

जिन लोगों की त्वचा सेंसिटिव है, वे इस फेस पैक का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। कभी-कभी हल्की जलन हो सकती है, इसलिए पहले त्वचा के एक छोटे हिस्से पर इसे लगाकर जांच लेना बेहतर रहता है।

Read More News

Read More