11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप

News Saga Desk

पलामू में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण चैनपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। चढ़नवा गांव स्थित पहाड़ी मंदिर के पास 11 हजार वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान तालापारा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी (47 वर्षीय ) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र कुमार शनिवार की शाम अपने परिवार के साथ चार पहिया वाहन से चढ़नवा गांव स्थित पहाड़ी मंदिर घूमने गए थे। मंदिर से लौटने के दौरान रास्ते में उन्हें शौच लगा, जिस कारण वह वाहन से उतरकर सड़क किनारे चले गए।

इसी दौरान सड़क पर गिरे 11 हजार वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते गिरे हुए तार को ठीक कर दिया गया होता, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

Read More News

दिगंबर जैन पंचायत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित किया

रांची: 7 मार्च 2026 को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से...

कृषक एग्रोटेक मेला 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि, बीएयू कुलपति ने किया आमंत्रण

रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची...

Read More