News Saga Desk
रांची : राजधानी के पुराना अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग अपार्टमेंट के सबसे ऊपरी फ्लोर पर लगी, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
आग की लपटें उठते ही अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अपनी जान बचाने के लिए लोग तेजी से नीचे की ओर भागने लगे। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना से निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या गैस सिलेंडर लीक होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है और भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों की सहायता में जुटी हुई है।
No Comment! Be the first one.