मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने की पत्रकारों की भूमिका की सराहना

News Saga Desk

माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को रांची प्रेस क्लब द्वारा जे.के. इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी, अगरु, रातू (रांची) में आयोजित “मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026” के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का सजग प्रहरी है और इसे लोकतंत्र का ‘चतुर्थ स्तंभ’ कहा जाता है। पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि जनचेतना को जागृत करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का सशक्त आधार है।

राज्यपाल ने कहा कि मीडिया से जुड़े साथी दिन-रात परिश्रम कर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। “मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट” जैसे आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं होते, बल्कि आपसी सौहार्द, समन्वय और आत्मीयता को भी प्रगाढ़ करते हैं।

उन्होंने क्रिकेट को धैर्य, रणनीति और सामूहिक प्रयास का प्रतीक बताते हुए कहा कि खेल व्यक्ति और समाज दोनों के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने दो दिन पूर्व राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुए संवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की असीम संभावनाएं हैं। यदि कम आयु से ही प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिले, तो राज्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर सकता है।

राज्यपाल ने खेलों के विकास में मीडिया की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जब मीडिया किसी खिलाड़ी की उपलब्धि को प्रमुखता देता है, तो वह हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बनती है और नई प्रतिभाओं को पहचान मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों से उनके लंबे और आत्मीय संबंध रहे हैं तथा बरेली जनपद के पत्रकार आज भी उनसे मिलने आते हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह टूर्नामेंट मीडिया जगत के साथियों के बीच सहयोग, भाईचारे और सकारात्मक संवाद को और मजबूत करेगा। इस अवसर पर राज्यपाल ने हाल ही में संपन्न रांची प्रेस क्लब के चुनाव में निर्वाचित सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को बधाई दी। समारोह के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

नन्हें शेर शावक का भगवान बिरसा जैविक उद्यान राँची में हार्दिक स्वागत, दर्शक अब कर सकेंगे दीदार

रांची | भगवान बिरसा जैविक उद्यान से एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। उद्यान में जन्मी एशियाई शेर की...

रांची में 25 मार्च को सरकारी स्कूलों का सत्रांत वार्षिकोत्सव, दो लाख छात्र-छात्राएं और 7000 शिक्षक शामिल

रांची जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 25 मार्च, बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26...

Read More