उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की बैठक, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

News Saga Desk
राजधानी रांची के मां पार्वती कॉम्प्लेक्स स्थित उड़ान आईएएस एकेडमी में सोमवार को हिंदी साहित्य भारती की रांची जिला इकाई की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती के केंद्रीय महामंत्री रामनिवास शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि डॉ. वासुदेव प्रसाद ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

मुख्य अतिथि रामनिवास शुक्ल ने हिंदी साहित्य भारती के उद्देश्य और गतिविधियों की जानकारी देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्था की पहुंच बढ़ाने के लिए सदस्य संख्या में निरंतर वृद्धि जरूरी है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन और उनके सक्रिय संचालन पर भी उन्होंने विशेष बल दिया। उन्होंने संगोष्ठियों, कवि सम्मेलनों, महापुरुषों और साहित्यकारों की जयंती समारोहों के साथ-साथ रचनात्मक और सामाजिक कार्यक्रमों के नियमित आयोजन को संस्था की प्राथमिकताओं में बताया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. वासुदेव प्रसाद ने हिंदी साहित्य भारती के साहित्यिक और सांस्कृतिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह संगठन हिंदी भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए एक सशक्त मंच के रूप में कार्य कर रहा है।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे रांची जिला इकाई के अध्यक्ष बलराम पाठक ने घोषणा की कि अब जिला स्तर की बैठकें नियमित रूप से मासिक आधार पर आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि संगठन के विस्तार के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और महाविद्यालयों के हिंदी विभागों में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक के दौरान संगठनात्मक दायित्वों का वितरण भी किया गया। ममता मनीष सिन्हा को काव्य मंच प्रकोष्ठ का प्रभारी, विशाल कुमार को शिक्षक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष तथा डॉ. ओमप्रकाश को शिक्षक मंच प्रभारी नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर जिला सचिव सुकुमार झा, कोषाध्यक्ष त्रिपुरेश्वर नाथ मिश्र, निशांत कुमार पाठक समेत संगठन के कई सदस्य मौजूद रहे।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More